लॉकडाउन में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस बार लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
सिद्धार्थनगर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस बार लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर शासन ने 10 जुलाई की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह तक लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान पूर्व की भांति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं ठप रहेंगी। इसी तरह से सड़कों पर आवागमन की पूर्व की भांति रहेगा। इस दौरान शहरों की गलियों के साथ सरकारी कार्यालय सैनिटाइज्ड किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की पूरी फौज लगाई जाएगी। विशेष सफाई अभियान व सैनिटाइजेशन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
--------------------------------------
कमिश्नर व जिला स्तरीय अफसर करेंगे निगरानी
जिले में एक साथ तीन अभियान चल रहा है। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान पहले से ही चल रहा है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष कोविड सर्विलांस अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान व सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। इसकी निगरानी मंडलायुक्त द्वारा किया जाएगा। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को अभियानों की निगरानी के लिए लगाया गया है।