अपात्रों के खाते से 12लाख 30 हजार की रिकवरी
खेसरहा विकास क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 व 18 में कुल 84 आवास पात्रों के नाम स्वीकृति किये गये थे। ग्रामीणों के शिकायत पर जांच किया गया तो 15 आवास के पात्र मिले। 69 अपात्रों में से पांच लोगों के खाते में आवास का धन नही आया था
सिद्धार्थनगर: खेसरहा विकास क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 व 18 में कुल 84 आवास पात्रों के नाम स्वीकृति किये गये थे। ग्रामीणों के शिकायत पर जांच किया गया तो 15 आवास के पात्र मिले। 69 अपात्रों में से पांच लोगों के खाते में आवास का धन नही आया था। कुल 64 अपात्रों के खाते में आया मिला। धनराशि 38 लाख 40हजार रूपये बंदरबाट का मामला प्रकाश में आया है। इसके लिए संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान पर मुकदमा भी पंजीकृत है। खंड विकास अधिकारी खेसरहा एजाज अहमद खान जांच कर अपात्रों के खाते में आए धन का रिकवरी कराया गया है। उन्होंने बताया कि शेष राशि भी जल्द ही वसूल किया जाएगा।