Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ राम कथा व रूद्र महायज्ञ

कस्बे के मुडि़ला पोखरा स्थित गायत्री मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 12:08 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ राम कथा व रूद्र महायज्ञ
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ राम कथा व रूद्र महायज्ञ

सिद्धार्थनगर : कस्बे के मुडि़ला पोखरा स्थित गायत्री मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू यात्रा यज्ञ स्थल पोखरे से गंगा पूजन कर बढनी नगर के बस स्टाप तिराहा से विभिन्न चौराहों से होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश को मंच्त्रोचार के साथ स्थापित किया गया। श्याम सुंदर पाण्डेय ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से 11 बजे तक वेद पाठ,अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक अयोध्या धाम के कथावाचक आचार्य चंद्रशेखर श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। रामेश्वर प्रसाद आचार्य, भानु प्रताप सिंह, विजय पाठक, संजय जायसवाल, भगवती प्रसाद, शास्त्री विनय तिवारी ,आचार्य देवेंद्र आदि सम्मिलित रहे। कलशयात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सिद्धार्थनगर : उसका बाजार ब्लाक के महदेवा राय गांव में स्थित झारखंडी मंदिर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकली। विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कूरा नदी के तट से जल भरा। वैदिक रीति व परंपरा का निवर्हन करते हुए पूरे समय भजन-कीर्तन करते रहे। यज्ञ मंडप में विधि विधान से कलश स्थापना किया गया। आयोजक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह अनुष्ठान 27 वर्ष से हो रहा है। क्षेत्र के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। महाशिवरात्रि पर विशाल मेला का भी आयोजन होता है। दयाराम लोधी, सतीश चंद्र राय, राजाराम लोधी, भोलानाथ विश्वकर्मा, वीरेंद्र राय, रामदेव, चिनगुद गुप्ता, सोनू, विवेक राय, अभिषेक राय, अवधेश दुबे, मारकंडेय राय, रामकरन पासवान, मुकेश यादव, रिया गुप्ता, रोशनी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कस्बा

loksabha election banner

सिद्धार्थनगर : खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पिढिया स्थित बाबा पिढेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। विघ्न हरण भगवान गणेश जी का प्रतीक हाथी व गांजे- बाजे के साथ 101 महिलाओं व बालिकाओं ने मंगल गान के साथ कलश यात्रा निकाली। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा खेसरहा कस्बा भक्तिमय हो गया।

यात्रा महुआ , पिपरा, बेलौहा बाजार होते हुए बरार नाले पर पहुंची जहां पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भर कर पुन: बेलौहा बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई । इस अवसर पर यज्ञाचार्य हनुमान दास पाण्डेय ने कहा कि पांच मार्च से 13 मार्च तक चलने वाले यज्ञ में दोपहर दो बजे से छह बजे तक कथा व्यास अंजली प्रिया प्रवचन करेंगी तथा रात्रि आठ बजे से वृन्दावन से आये कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। कलश यात्रा में धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, शीतल त्रिपाठी, धीरज कुमार श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.