दीवार गिरने से रेलकर्मी की पत्नी घायल
बुधवार की रात रेलवे कालोनी में एक मकान की दीवार गिर गई जिसमें रहने वाली रेलकर्मी की पत्नी घायल हो गईं। घायल का नाम माला है। प्वाइंटमैन बद्री विशाल दूबे ड्यूटी पर शोहरतगढ़ से बढ़नी गये थे। रात में पत्नी माला भोजन बना रही थीं।
सिद्धार्थनगर: बुधवार की रात रेलवे कालोनी में एक मकान की दीवार गिर गई, जिसमें रहने वाली रेलकर्मी की पत्नी घायल हो गईं। घायल का नाम माला है। प्वाइंटमैन बद्री विशाल दूबे ड्यूटी पर शोहरतगढ़ से बढ़नी गये थे। रात में पत्नी माला भोजन बना रही थीं। तभी कमरे की एक दिवार इनके ऊपर भरभरा कर गिर गया। आवाज सुनकर ड्यूटी कर रहे अन्य रेलकर्मियों ने उन्हें बचाया। हाथ-पैर व सिर में चोट आई है। स्टेशन अधीक्षक भवेश कुमार ने कहा कि सभी आवास दस वर्ष पहले ही अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। आए दिन छत का प्लास्टर व दीवार गिरता रहता है। कार्य निरीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि नये आवास के लिए रेल उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
जुआ खेलते मारपीट, युवक को मारा ब्लेड
सिद्धार्थनगर: कस्बा क खुनुआ बाईपास पर बुधवार की शाम जुआ खेलते समय हुई मारपीट में एक युवक ने दो युवाओं को ब्लेड मार कर घायल कर दिया। नेहरू नगर निवासी बिहारी उर्फ मामा, शंकर और जुबेर कुरैशी जुआ खेल रहे थे। उनके बीच आपस में विवाद हो गया। जिसमें बिहारी उर्फ मामा और शंकर ने जुबेर पर ब्लेड से हमला कर दिया। जुबेर घायल हो गया। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त हुए दो बालक
सिद्धार्थनगर : एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार को खुनुवां बाजार के पास मानव तस्कर के चंगुल से दो बालकों को मुक्त कराया। दोनों नेपाल के थाना तौलिहवा के निवासी हैं। जवानों ने मानव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जीतेंद्र कुर्मी है। बालकों ने बताया कि उन्हें महानगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के नासिक शहर में ले जा रहे थे। एसएसबी ने इन सभी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
सर्पदंश से मौत
जोगिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई है। उसका नाम गिरीश चंद्र है। वह खेत में शौच के लिए गया था कि सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।