लक्ष्मण को लगी शक्ति, द्रवित हो उठा रामादल
सिद्धार्थनगर : विकास खंड अन्तर्गत ग्राम सहिजवार में नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सोमवार की रात राम द्वारा रामेश्वर पूजा, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति दृश्य का सुंदर तरीके से मंचन किया गया। इस बीच जैसे ही लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग दिखाया गया, पूरा रामादल द्रवित हो उठा
सिद्धार्थनगर :
विकास खंड अन्तर्गत ग्राम सहिजवार में नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सोमवार की रात राम द्वारा रामेश्वर पूजा, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति दृश्य का सुंदर तरीके से मंचन किया गया। इस बीच जैसे ही लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग दिखाया गया, पूरा रामादल द्रवित हो उठा।
भगवान राम द्वारा रामेश्वर पूजा की गई। इसके बाद रामादल द्वारा सेतु बना कर समुद्र को पार किया गया। युद्ध से पूर्व शांतिदूत के रूप में अंगद को रावण के पास भेजा जाता है। जहां लंका दरबार में अंगद-रावण संवाद होता है, लेकिन रावण, सीता को नहीं लौटाने की जिद पर अड़ा रहता है। अंतत: रामादल ने लंका पर चढ़ाई कर दी। कई दिनों तक घनघोर युद्ध चलता रहा। इस दौरान मेघनाथ युद्ध के लिए रणभूमि में आता है, लक्ष्मण व उसक बीच घनघोर युद्ध होता है, हताश हो वह शक्ति का प्रयोग करता है जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। ये दृश्य देख जनता भाव विभोर हो उठती है। हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने जाने की घटना का भी रोचक ढंग से मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई।
राम प्रताप चौधरी, सुखराम यादव, रामपाल यादव, रामजीत गिरी, रामजीत यादव, धनई गुप्ता, मुनीराम गुप्ता, राजू भारती, सिवा भारती, मनीराम यादव, उद्देश्य नरायन शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, रमेश यादव, भक्कू गौतम, विक्रम गौतम, दीनानाथ चौधरी, अजीत कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।