Move to Jagran APP

सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सूबे में अपराध नहीं थम पा रहा ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 12:38 AM (IST)
सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान : माता प्रसाद
सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सूबे में अपराध नहीं थम पा रहा है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बहन-बेटियों संग अन्याय किया जा रहा है। बेतहासा बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। लोग अब इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। जनता का जो रुझान है उससे वर्ष 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है।

loksabha election banner

वह रविवार को विधानसभा क्षेत्र के जिगना धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित चौपाल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लोगों का कामकाज प्रभावित है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और दाल, सब्जियों पर महंगाई का ग्रहण लगा हुआ है। सरकार आम जनता और किसान विरोधी काम कर रही है। किसान अपना घर छोड़कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिता नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार न तो महंगाई पर रोक लगा पा रही है और न ही अपराध पर, जिससे जनता कराह उठी है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों ने हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ा दी है। गरीब तबके के लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस बार 2022 मे सपा की सरकार बनना तय है। सभी कार्यकर्ता सपा की नीतियों से जनता को बताएं और आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर सुनील यादव, आयुष दुबे, उमाशंकर गुप्ता, आलोक शुक्ला, गुड्डू सिंह बाबा, विजय कुमार दास, जयप्रकाश साहू ,जगदीश प्रसाद, सत्यानंद सिंह, उदय भान तिवारी,बबलू तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.