काशीराम वार्ड में समस्याओं का अंबार
सरकार लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में जुटी है। वहीं नगर पंचायत उसका बाजार में स्थिति ठीक विपरीत है। वार्ड नंबर एक के मोहल्ला काशीराम में वार्डवासी दुश्वारियों के बीच जिदगी जीने को मजबूर हैं। यहां एक माह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जानने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे
सिद्धार्थनगर : सरकार लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में जुटी है। वहीं नगर पंचायत उसका बाजार में स्थिति ठीक विपरीत है। वार्ड नंबर एक के मोहल्ला काशीराम में वार्डवासी दुश्वारियों के बीच जिदगी जीने को मजबूर हैं। यहां एक माह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जानने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रदीप कुमार, रामप्रकाश, इंद्रावती, रवी पांडेय आदि ने बताया कि जल निकासी पर अतिक्रमण के कारण समस्या उत्पन्न हो हुई है। बरसात में स्थिति और भी नारकीय हो गई है। समस्या निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा गया। एक सप्ताह पहले ईओ जितेंद्र यादव आये और दो दिन में समस्या हल कराने का आश्वासन देकर चले गए। लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी है।
....
क्या कहते हैं वार्डवासी
घर मे भी पानी भर गया है। जिससे मेरे परिवार की जिदगी नारकीय बन गयी है।घर से निकलना दुश्वार हो गया है।
संजय तिवारी
..
जल जमाव के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं जा सकते। जिससे उनका शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
सुराती देवी
..
घर के अंदर से बाहर निकलने में बहुत दिक्कत हो रही है। जहरीले जंतुओं का भय सता रहा है।
रवि पांडेय
...
एक महीने से हम लोगों की जिदगी नारकीय बन गयी है। पानी जमा रहने से मच्छरों के प्रकोप भी बढ़ गया है।
बलराम पांडेय
...
समस्या संज्ञान में है। एक सप्ताह पूर्व मैं वहां गया था। जल निकासी का पूरा इंतजाम किया जायेगा।
जितेंद्र यादव, ईओ
...
वार्डवासियों के साथ मिलकर नगर पंचायत के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया। अभी तक समस्या जस की तस बनी है।
दिलीप कुमार, सभासद