कैदी बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद चार बहनों ने अपने भाइयों के साथ 36 अन्य बंदियों की कलाइयों में राखी बांधी। कैदी भाइयों के घरों से आई राखियों को भी बंदी बहनों ने बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 09:55 PM (IST)
सिद्धार्थनगर: दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद चार बहनों ने अपने भाइयों के साथ 36 अन्य बंदियों की कलाइयों में राखी बांधी। कैदी भाइयों के घरों से आई राखियों को भी बंदी बहनों ने बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।
रक्षाबंधन के मौके पर जेल प्रशासन ने अलग से व्यवस्था की थी। जेल के बरामदे में शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए भाइयों ने कलाई पर राखी बंधवाई। दोपहर तक राखी बांधने का कार्यक्रम चलता रहा। भाइयों का मुंह मीठा करने के लिए जेल की रसोई में मिठाई भी बनाई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें