लोस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी लखनऊ से आए पर्यवेक्षक श्यामजी विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास को खो चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार जितने दिन भी सत्ता में रही, केवल पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखा।
सिद्धार्थनगर :
समाजवादी पार्टी लखनऊ से आए पर्यवेक्षक श्यामजी विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास को खो चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार जितने दिन भी सत्ता में रही, केवल पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखा। किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र सहित आम नागरिकों के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया। सपा-बसपा गठबंधन से सर्वाधिक बौखलाहट भाजपा के लोगों में दिखाई दे रही है। सपा कार्यकर्ता लोस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चुनाव के बाद बीजेपी का सरकार की विदाई निश्चित है।
सपा पर्यवेक्षक सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा अन्तर्गत बढ़नीचाफा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में कही। सपा के पूर्व विस प्रत्याशी व जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकुमार उर्फ ¨चकू यादव ने कहा कि भाजपा के झूठ को जनता समझ चुकी है, तीन राज्यों में भाजपा सरकार सत्ता से बेदखल हो चुकी है, अब केंद्र सरकार की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने हेतु आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। धान खरीद की असलियत सभी के सामने है, गन्ना खरीद व खाद समस्या को लेकर भी किसान दर-दर भटक रहे हैं।
अजय यादव, अनिल गौतम, चमनआरा रायनी, सत्य नारायण यादव, तोता राम वर्मा, राजेश चौधरी, जमाल अहमद, सोनू पाण्डेय, पप्पू मलिक, अवधेश ¨सह, रघुनंदन पाण्डेय, अजय वर्मा, अजय राम यादव, अज्जू ¨सह, लवकुश यादव आदि मौजूद रहे।