राजनैतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं युवा : डा. संजय
बढ़नी ब्लाक के ग्राम बसहिया में गुरुवार को निषाद पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। पार्टी को मजबूत बनाने की रूपरेखा बनाई गई। युवाओं को सदस्यता दिलाने की रणनीति तैयार हुई। समाज के निचले व शोषित वर्ग के उत्थान पर चर्चा की गई।
सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लाक के ग्राम बसहिया में गुरुवार को निषाद पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। पार्टी को मजबूत बनाने की रूपरेखा बनाई गई। युवाओं को सदस्यता दिलाने की रणनीति तैयार हुई। समाज के निचले व शोषित वर्ग के उत्थान पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संजय निषाद ने कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी की रीढ़ युवा होते हैं। इनके संघर्ष से ही पार्टी मजबूत होती है। पार्टी को भी युवाओं के संघर्षों से सफलता मिल रही है। कार्यकर्ताओं के दम पर पूर्वांचल की राजनीति में पार्टी की भूमिका अहम है। समाज के शोषित और गरीबों को हक दिलाने के लिए पार्टी ने बीड़ा उठाया है। शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है। शिक्षित होने के बाद ही समाज का उत्थान संभव है। पूर्व विधायक कमला साहनी ने कहा कि इस क्षेत्र से पुराना नाता है। जिलाध्यक्ष कन्हैया निषाद ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। मत्तन कुमार निषाद, सदानंद, महेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि निषाद, जगदीश, अनिल कुमार, सुंदर, जवाहिर, महेंद्र कुमार, मुरलीधर, मधुरश्याम, प्रेम, तुलसी, उमाशंकर, जोखू आदि मौजूद रहे।