Move to Jagran APP

सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त : मुकीम

सिद्धार्थनगर : जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। दिनों दिन आर्थिक स्थिति भी ¨चतनीय बन रही है। सीबीआइ की निष्पक्ष पर भी उंगली उठ रही है। निष्पक्ष जांच हो जाए, तो राफेल सौदा, अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:06 PM (IST)
सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त : मुकीम
सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त : मुकीम

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। दिनों दिन आर्थिक स्थिति भी ¨चतनीय बन रही है। सीबीआइ की निष्पक्ष पर भी उंगली उठ रही है। निष्पक्ष जांच हो जाए, तो राफेल सौदा, अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा।

उक्त बातें कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम ने कही। क्षेत्र के मोतीगंज (भारतभारी) चौराहे पर कांग्रेस संदेश रथ यात्रा के दौरान पूर्व सांसद ने यूपी की योगी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, कि दिनों दिन कानून व्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही है। पुलिस की वर्दी में लोग सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। कोई भी सरकारी विभाग हो, बिना रिश्वत कार्य नहीं हो रहा है। जनता की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रियंका-राहुल गांधी फोरम के प्रदेश महाचिव सच्चिदानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के झूठ को जनता समझ चुकी है। तीन राज्यों से भाजपा सरकार का सफाया हो चुका है, अब बारी केंद्र की है। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद इस सरकार का भी जाना तय है। पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस संदेश यात्रा रथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर जनता के बीच जाएगा, जहां लोगों को कांग्रेस की नीतियों एवं बीजेपी सरकार की विफलताओं के बारे में बताएगा। फैजान, अफसर अहमद, दुर्गेश त्रिपाठी, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अजीमुश्शान फारूकी, शैलेष पाण्डेय, अरमान, नजीर अहमद, कलीम, राजेश कुमार, हरिलाल, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.