Move to Jagran APP

यह दलों के साथ दिलों का भी समझौता: आफताब

समाजवादी पार्टी बांसी विधानसभा क्षेत्र इकाई के बूथ एंव सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। गठबंधन के प्रत्याशी की जीत का संकल्प लेते हुए समीक्षा की गई। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा है। इसलिए सपा कार्यकर्ताओं को मान सम्मान समझकर लगना होगा

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 11:14 PM (IST)
यह दलों के साथ दिलों का 
भी समझौता: आफताब
यह दलों के साथ दिलों का भी समझौता: आफताब

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी बांसी विधानसभा क्षेत्र इकाई के बूथ एंव सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। गठबंधन के प्रत्याशी की जीत का संकल्प लेते हुए समीक्षा की गई। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा है। इसलिए सपा कार्यकर्ताओं को मान सम्मान समझकर लगना होगा। बसपा लोकसभा प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि यह समझौता दलों के साथ दिलों का भी है। कहा भाजपा की तानाशाही व्यवस्थ से छुटकारे के लिए ही गठबंधन बनाया गया है। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष बांसी मोहम्मद इदरीस पटवारी ने किया। वरिष्ठ बसपा नेता कल्पनाथ बाबू ने भी अपने विचार रखे। अबरार हुसेन, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, दिनेश चन्द्र गौतम, बच्चा राम बौद्ध, रमेश , इन्द्रजीत गौतम, रामकिशोर, रंजीत गौतम, मिश्रीलाल, विजयपाल कन्नौजिया, रामबहारे कन्नौजिया, अशोक राजभर, विवेक चौधरी, बाल कृष्ण आझा, श्रीराम, अकबाल अहमद, मिर्जा साहब, चिनक प्रजापति, इसहाक अंसारी, मनोज मिश्रा, नन्हे पाण्डेय, प्रेम नारायण सिंह, महताब अहमद, शमीम अहमद, सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद अग्रहरी, अमित, सर्वजीत, शान्ति आर्या, ईश्वर चन्द्र दुबे, राजन, मलखान शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.