स्टेटिक टीम ने पकड़ा 2.21 लाख रुपये
स्टेटिक सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात बेवा चौराहे से 2.21 लाख नकदी बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम ग्राम औसानपुर निवासी अब्दुल गनी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 10:14 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : स्टेटिक सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात बेवा चौराहे से 2.21 लाख नकदी बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम ग्राम औसानपुर निवासी अब्दुल गनी है।
संयुक्त टीम चेकिग प्वाइंट पर वाहन की जांच कर रही थी। इसी दौरान बस्ती की ओर आ रही एक कार को रोक कर चेक किया। टीम ने नकदी के संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपित नहीं दे सका। टीम में प्रभारी स्टेटिक सर्विलांस टीम बृज किशोर गुप्ता, एसआइ नरेंद्र नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। एसओ डुमरियागंज केडी सिंह ने कहा कि बरामद नकदी को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें