भारी बारिश से लोगों में बाढ़ का भय
मंगलवार की देर रात से बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी के पानी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर नदी में इसी तरह जल स्तर बढ़ता रहा तो बाढ़ आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 10:51 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : मंगलवार की देर रात से बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी के पानी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर नदी में इसी तरह जल स्तर बढ़ता रहा तो बाढ़ आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर लोगों में भय है। पूरवा हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्र के साथ नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से नदी के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कूड़ा व घोघी नदी कापानी तेजी से बढ़ रही है। अधिक बारिश होने एंव बाढ़ आने की संभावना से लोग चितित हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें