मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
सिद्धार्थनगर । विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात कुल पांच मार्ग दुर्घटनाएं घटित हुई।
सिद्धार्थनगर । विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात कुल पांच मार्ग दुर्घटनाएं घटित हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम थाना शोहरतगढ़ के ग्राम बोहली निवासी राधेश्याम (40) पुत्र लालेकदार है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के अनुसार मध्य रात्रि के करीब राधेश्याम घर वापस जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। लोगों ने सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में थाना गोल्हौरा के ग्राम बगुलहवा निवासी बृजलाल (40) पुत्र बलेश्वर वैवाहिक कार्यक्रम से भोर में करीब साढ़े तीन बजे घर वापस जा रहा था कि पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। एक अन्य घटना में थाना डुमरियागंज निवासी विकास पांडेय (18) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। कोतवाली जोगिया निवासी ज्ञानमती (46) पत्नी सिकंदर वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। थाना खेसरहा के ग्राम सुकरौली निवासी शिवराज यादव (25) पुत्र सुक्कू किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।