नदी में डूबने से वृद्ध पूर्व प्रधान की मौत
सिद्धार्थनगर : थानान्तर्गत ग्राम हजिरवा निवासी पूर्व प्रधान तिलक राम दुबे की बुधवार को नदी में डूब
सिद्धार्थनगर :
थानान्तर्गत ग्राम हजिरवा निवासी पूर्व प्रधान तिलक राम दुबे की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। उनका शव घटना स्थल से करीब एक किमी दूर सोनखर डीह के पास बरामद हुआ।
करीब 65 वर्षीय तिलक राम दुबे पुत्र मुक्तनाथ अपने गांव में दो बार प्रधान पद कार्यरत थे। वर्ष 1985 से 1995 तक निरंतर वह गांव के प्रधान रहे। आज सुबह में करीब छह बजे वह घर से ये कहकर निकले थे, कि बगल स्थित बाग में आम बीनने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। जब काफी देर हो गई, तो घर वाले परेशान हो उठे, फिर उनकी खोजबीन शुरू हुई। बगल स्थित राप्ती नदी के निकट उनके पैर की एक चप्पल दिखाई दी। जिस पर शंका प्रकट की गई, कि शायद वह नदी में डूब गए हैं। फिर क्या था, खबर तेजी से फैली तो मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही मुकामी थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। गोताखोरों को भी बुलाया गया। जिनके द्वारा शव की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक प्रयास जारी रहा। इस बीच सायं करीब साढे छह बजे शव सोनखर डीह के पास तैरता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ पहुंच गई। इसके बाद शव को बाहर निकलवाया गया।
डुमरियागंज इंस्पेक्टर आर बी ¨सह ने बताया कि पुलिस को सूचना शाम चार बजे दी गई। फिलहाल लाश बरामद हो गई है। पंचनामा कराया जा रहा है।