Move to Jagran APP

पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर बताई सीएए की खूबियां

नागरिकता संशोधन अधिनियम जन जागरण अभियान के तहत उसका बाजार में रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त ने शुक्ला घर-घर जाकर लोगों को संवाद करते हुए अधिनियम की खूबियों के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM (IST)
पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर बताई सीएए की खूबियां
पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर बताई सीएए की खूबियां

सिद्धार्थनगर: नागरिकता संशोधन अधिनियम जन जागरण अभियान के तहत उसका बाजार में रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त ने शुक्ला घर-घर जाकर लोगों को संवाद करते हुए अधिनियम की खूबियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इसे लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से लोगों को सर्तक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि यह अधिनियम किसी भी तरह से किसी धर्म विशेष को कत्तई प्रभावित नहीं करेगा।

loksabha election banner

अभियान के तहत नौगढ़ मंडल में आयोजित गोष्ठी के दौरान भी लोगों को अधिनियम की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष गोविद माधव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिकता बिल पर कांग्रेस सपा और पूरा विपक्ष नाटक कर रहा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। इस बिल की उपलब्धियों को बता कर अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने बताया कि सभी लोगों को अधिनियम के बारे में सही जानकारी देकर समर्थन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जब सभी को अधिनियम के बारे में पूरी जानकारी होगी तो उन्हें किसी भी प्रकार का भ्रम भी नहीं होगा। भ्रम नहीं होने पर कोई भी अधिनियम का विरोध नहीं करेगा। इसके लिए ही भाजपा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गोष्ठी को सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने भी संबोधित करते हुए अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हेमंत जायसवाल, जगदीश जायसवाल, विपिन सिंह, संपूर्ण पांडेय, नितेश पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, महेश चंद्र वर्मा, शिवनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.