Move to Jagran APP

रोक के बाद भी इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

कोरोना संकट के चलते पूरा देश लॉकडाउन में है। धारा 144 लागू है। नियमों के पालन करते हुए सभी लोग रमजान में घरों में इबादतें कर रहे हैं। मगर विकास खंड क्षेत्र में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यहां फिजिकल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। प्रधान की ओर से किया गया आयोजन संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:07 AM (IST)
रोक के बाद भी इफ्तार पार्टी का किया आयोजन
रोक के बाद भी इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर : कोरोना संकट के चलते पूरा देश लॉकडाउन में है। धारा 144 लागू है। नियमों के पालन करते हुए सभी लोग रमजान में घरों में इबादतें कर रहे हैं। मगर विकास खंड क्षेत्र में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यहां फिजिकल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। प्रधान की ओर से किया गया आयोजन संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

loksabha election banner

गांव में आयोजित इफ्तार प्रोग्राम में बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हुए और एक साथ रोजा खोला गया। जब सोशल मीडिया पर प्रोग्राम पोस्ट किया गया तो ग्राम प्रधान की ओर से कहा गया कि दो दिन पहले छोटा सा कार्यक्रम हुआ था। यहां नियमों का ख्याल रखा गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है,आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.