नहीं चुकाया जा सकता माता-पिता का कर्ज
आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में बुधवार को सूर्यमती चौधरी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं असहाय लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने कहा कि माता पिता के कर्ज को कोई पुत्र नहीं उतार सकता।
सिद्धार्थनगर : आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में बुधवार को सूर्यमती चौधरी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं असहाय लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने कहा कि माता पिता के कर्ज को कोई पुत्र नहीं उतार सकता।भाजपा जिला महामंत्री कन्हैया पासवान ने कहा कि इस विद्यालय से तमाम असहाय बच्चों को मुफ्त शिक्षा भी दी जा रही है। संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ चौधरी ने किया। सभासद श्यामसुंदर मित्तल, संस्थापक दीपेंद्र चौधरी, डा. धीरेंद्र चौधरी, नन्द किशोर गुप्ता, अरविद उपाध्याय, लक्ष्मीकांत, शब्लू साहनी, राजकुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, हरिप्रसाद चौधरी, पूर्णवासी मौर्या, मिथलेश चौधरी, गीता चौधरी, सोनम चौधरी, रूपेश गुप्ता, भूलन यादव आदि उपस्थित रहे।