महान विभूतियों के जीवन से जुड़े संस्मरणों को किया साझा
सिद्धार्थनगर में महान विभूतियों से जुड़े संस्मरणों को साझा किया गया।
सिद्धार्थनगर: नौगढ़ तहसील प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के कई बुद्धिजीवियों ने स्मृति शेष पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र शुक्ल, प्रो.सुरेंद्र मिश्रा ,डॉ. एम.एस. अब्बासी और पूर्व प्राचार्य आरसी सहाय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया और उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को साझा किया।
कार्यक्रम के सूत्रधार मणेन्द्र मिश्रा मशाल, अधिवक्ता सरफराज मलिक, डाक्टर अभय शुक्ला, राणा प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। जिससे जनपद में विमर्श की परंपरा बनी रहे। डाक्टर चन्द्रेश उपाध्याय, मुमताज अहमद, मुरलीधर मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, विनय कांत मिश्रा,परितोष मालवीय ,विजय पांडेय धनंजय सहाय ,आलोक द्विवेदी संदीप द्विवेदी ,अशोक दुबे, खुर्शीद अहमद ,फतेह बहादुर सिंह, गुलाम नबी आजाद ,सिद्धार्थ गौतम, डाक्टर अरविद शुक्ला, डाक्टर शक्ति जायसवाल,जहीर सिद्दीकी,राम कृष्ण पांडेय, अतहर हुसैन, अरुण कुमार त्रिपाठी, विमल शुक्ला, शादिक सेख, समर सादिक, इरशाद अहमद ,याकूब हाशमी आदि ने अपने विचार रखे।