नोडल अधिकारी ने जाना कोतवाली का हाल
पुलिस महानिरीक्षक अपराध व जिले के नोडल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:21 AM (IST)
सिद्धार्थनगर : पुलिस महानिरीक्षक अपराध व जिले के नोडल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। साढ़े तीन बजे कोतवाली पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक ने आरक्षी बैरक, पुलिसकर्मियों के आवास, इंस्पेक्टर आवास, भोजनालय, शस्त्रागार, अभिलेखागार, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कोतवाली परिसर की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी जानी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, रविकांत मणि त्रिपाठी, सर्वेश चंद्र, शशांक सिंह अजय सिंह, जीवन त्रिपाठी, शेषनाथ यादव, सुरेंद्र सिंह, जुबेर अली आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें