एग्री जंक्शन पर किसानों को मिलेगी सुविधाएं
क्षेत्र के करीमपुर चौराहा पर कृषि विभाग द्वारा एग्री जंक्शन का शुभारंभ किया गया। कृषि विशेषज्ञ विनोद यादव जंक्शन की शुरूआत करते हुए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।
सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के करीमपुर चौराहा पर कृषि विभाग द्वारा एग्री जंक्शन का शुभारंभ किया गया। कृषि विशेषज्ञ विनोद यादव जंक्शन की शुरूआत करते हुए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना में किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक व जैव कीटनाशकों सहित सभी कृषि निवेशों की आपूर्ति एक दुकान के माध्यम से किया जाएगा। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञ रविन्द्र यादव ने बताया कि नई तकनीकी की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर के आधार पर खाद की संतुलित मात्रा के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कृषि उपकरणों की मरम्मत, अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों का विक्रय, मौसम विपणन व अन्य सम्बन्धित सूचनाओं के लिए सूचना विज्ञान नियोजन की स्थापना कराया जाएगी। विजय कुमार, राधेश्याम, मोहम्मद सईद, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।