नवरात्र के समापन पर हुए विविध कार्यक्रम
मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर वासंतिक नवरात्र की महापूर्णाहुति रविवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण कर नव दिवसीय साधनात्मक अनुष्ठान का पारण किया। बेलहिया स्थित दुर्गा मंदिर पर भी भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हलवा-पूडी प्रसाद का स्वाद चखा
सिद्धार्थनगर : मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर वासंतिक नवरात्र की महापूर्णाहुति रविवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण कर नव दिवसीय साधनात्मक अनुष्ठान का पारण किया। बेलहिया स्थित दुर्गा मंदिर पर भी भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हलवा-पूडी प्रसाद का स्वाद चखा। देर शाम तक सिलसिला चलता रहा।
गायत्री परिवार के संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पूरे नवरात्र गायत्री परिवार के साधक,साधिकाओं ने 24 हजार गायत्री महामंत्र का जप किया गया। कथा व्यास वृजेश दीक्षित एवं योगेंद्र दीक्षित द्वारा सायं छह बजे से आठ बजे तक संगीतमयी सत्संग किया गया। महादेव प्रसाद तिवारी, डा. राम प्रसन्न मिश्र, ब्लाक प्रमुख संजू सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, राजू, फतेहबहादुर सिंह, अनिल जायसवाल, रवींद्र मद्देशिया, कृष्ण भूषण त्रिपाठी, राम अवतार द्विवेदी, सुशीला श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, कुसुम जायसवाल, सावित्री आदि मौजूद रही। डुमरियागंज कार्यालय के अनुसार बढ़नीचाफा बाजार स्थित माता दुर्गा धर्मशाला पर शनिवार की रात धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन भव्य भंडारा किया गया। कलाकारों ने राम जन्मोत्सव का मंचन भी किया। मनोज कुमार यादव समारोह का शुभारंभ किया। पंडित नंदलाल पाण्डेय द्वारा राम जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत की गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारा में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हर तरफ भक्ति का माहौल छाया रहा। धर्मराज वर्मा, मुन्ना लाल गुप्ता, राजू गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, अभिनाश गुप्ता, अमर गुप्ता, पंकज, राजेश गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, रिषभ श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, संजय अग्रहरी मौजूद रहे।