शिलापट्ट को लेकर बिफरे सांसद
सांसद जगदम्बिका पाल ने सोमवार को जिला प्रशासन के लोगों पर नाराजगी जताई। कहा कि मुख्यमंत्री जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर गए हैं, पर शिलापट्ट पर यह चीजें नहीं दिखतीं। जनता को पता चलना चाहिए कि यह विकास कार्य किसके द्वारा कराए जा रहे हैं। यह प्रशासनिक स्तर पर चूक है। व्यवस्था में सुधार लाया जाए। गेहूं खरीद की स्थिति को सांसद ने कहा कि संतोष जनक नहीं है। किसान परेशान होंगे तो कार्रवाई होगी
सिद्धार्थनगर : सांसद जगदम्बिका पाल ने सोमवार को जिला प्रशासन के लोगों पर नाराजगी जताई। कहा कि मुख्यमंत्री जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर गए हैं, पर शिलापट्ट पर यह चीजें नहीं दिखतीं। जनता को पता चलना चाहिए कि यह विकास कार्य किसके द्वारा कराए जा रहे हैं। यह प्रशासनिक स्तर पर चूक है। व्यवस्था में सुधार लाया जाए। गेहूं खरीद की स्थिति को सांसद ने कहा कि संतोष जनक नहीं है। किसान परेशान होंगे तो कार्रवाई होगी।
दोपहर करीब 12 बजे सांसद लोनिवि रेस्ट हाउस में जिला प्रशासन के लोगों के साथ मी¨टग कर रहे थे। कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति शिथिल है। शासन इस जनपद को लेकर गंभीर है, पर जिला प्रशासन दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं कर रहा। अभी तक विभिन्न मार्गों पर शिलापट्ट नहीं लगाए जा सके हैं, जबकि मुख्यमंत्री पूर्व में ही सड़कों का उद्घाटन कर चुके हैं। गेहूं खरीद में भी किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर हैं। वह तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उसका समुचित क्रियान्वयन होगा। तभी जनता को लाभ मिलेगा। मी¨टग में डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर ¨सह, पुलिस अधीक्षक पीआरओ आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।