धार्मिक अनुष्ठान से मन को मिलता है सुकून
सांसद जगदम्बिका पाल बांसी क्षेत्र के जोगिया में चल रहे भागवत कथा में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से मन को सुकून मिलती है। कहा कि भाजपा की सरकार में देश में तेजी से विकास हो रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र का विकास भी हो रहा
सिद्धार्थनगर : सांसद जगदम्बिका पाल बांसी क्षेत्र के जोगिया में चल रहे भागवत कथा में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से मन को सुकून मिलती है। कहा कि भाजपा की सरकार में देश में तेजी से विकास हो रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र का विकास भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किए हैं। स्वामी आलोकानंद, रामचन्द्र चौधरी, मोहित कुंवर श्रीवास्तव, दीप नारायण, शशि कपूर चौधरी, बालकेश चौधरी, राम उग्रह चौधरी, थानाध्यक्ष बांसी शैलेश सिंह, चौकी प्रभारी डिड़ई भानू सिंह आदि मौजूद रहे।