Move to Jagran APP

जलाभिषेक के बाद मंत्री ने सुनी फरियाद, समाधान का भरोसा

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर आधा दर्जन शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। इस बीच लोगों की फरियाद को सुनते हुए समाधान के लिए भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:05 AM (IST)
जलाभिषेक के बाद मंत्री ने सुनी
फरियाद, समाधान का भरोसा
जलाभिषेक के बाद मंत्री ने सुनी फरियाद, समाधान का भरोसा

सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर आधा दर्जन शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। इस बीच लोगों की फरियाद को सुनते हुए समाधान के लिए भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

सुबह ही मंत्री काफिले के साथ मंदिरों के लिए निकल पड़े। कटेश्वरनाथ धाम मंदिर, डोमसरा में डोमेश्वरनाथ, अहिरौली पड़री में पडेश्वरनाथ, सकतागढ़ में संकटेश्वरनाथ, जबजई स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर में भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। मंदिर पर माथा टेकते हुए देश, प्रदेश व क्षेत्र के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के बाद मंत्री ने जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं जनता की फरियाद को सुना। कहा कि महाशिवरात्रि के इस पर्व पर सभी के लिए सुख-शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। जनता की जो समस्याएं हैं, उसके निस्तारण हेतु वह सदैव गंभीर रहते हैं और आगे भी रहेंगे। क्षेत्र में विकास को गति मिलती रहे, इसके लिए उनकी कोशिशों निरंतर जारी रहेंगी। ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्य, मंडल अध्यक्ष बिस्कोहर श्रवण गिरी, बेलवा राम सूरत चौरसिया, राम कृपाल चौधरी, विनय त्रिपाठी, किशन जायसवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.