राज्यपाल ने की कार्यों की समीक्षा, जानी प्रगति
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वयंसेवी संस्था रेडक्रास एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता किया। क्षयरोग के रोकथाम की रूपरेखा तैयार की। राज्यपाल ने कहा कि नीति आयोग ने प्रदेश के आठ जनपदों को चयनित किया
सिद्धार्थनगर : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वयंसेवी संस्था, रेडक्रास एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता किया। क्षयरोग के रोकथाम की रूपरेखा तैयार की।
राज्यपाल ने कहा कि नीति आयोग ने प्रदेश के आठ जनपदों को चयनित किया है। इसमें सिद्धार्थनगर भी सम्मिलित है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जाए। कक्षा में ऐसे दस बच्चों को चयनित किया जाए, जो पढ़ाई में रूचि रखते हैं। इनके सानिध्य में आने से अन्य बच्चे भी पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। केंद्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। जनधन योजना, आयुष्मान योजना में गोल्डेन कार्ड की प्रगति पूछी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान की गतिविधियों की जानकारी ली। उज्ज्वला योजना में पात्रों की संख्या पूछी। आपरेशन कायाकल्प व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। दीन दयाल अन्त्योदय योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मातृत्व वंदना योजना को सौ फीसद लागू करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री सड़क योजना ग्रामीण, अटल पेंशन योजना व पाइप पेयजल योजना आदि के संबंध में कराए गए कार्य का ब्योरा मांगा। मंडलायुक्त बस्ती अनिल कुमार सागर, डीएम दीपक मीणा आदि मौजूद रहे।
..
सीडीओ को किया सम्मानित
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योजनाओं की प्रस्तुतिकरण से प्रभावित हो मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर को प्रशस्ति पत्र दिया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।