विधायक ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
बूथ समिति अभिनन्दन अभियान में गुरुवार को कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इटवा विधानसभा क्षेत्र के मदरहवां सेक्टर स्थित कठेला जनूबी, बजराभारी, औरहवा व मदरहवा बूथ समिति सदस्यों से विधायक ने मुलाकात किया।
सिद्धार्थनगर: बूथ समिति अभिनन्दन अभियान में गुरुवार को कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इटवा विधानसभा क्षेत्र के मदरहवां सेक्टर स्थित कठेला जनूबी, बजराभारी, औरहवा व मदरहवा बूथ समिति सदस्यों से विधायक ने मुलाकात किया।
विधायक इटवा डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। बूथ स्तर तक मजबूत पार्टी संगठन व पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि केंद्र व प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी। बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के बदौलत देश के 19 राज्यों में सरकार बनी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष इटवा दीप नारायण तिवारी, सेक्टर प्रमुख रामराज चौहान, बूथ अध्यक्ष महेश निषाद, महेंद्र चौधरी, रघुबर चौहान, मेवालाल चौहान, रामबरन यादव, किशुन दूबे, यदुनाथ चौधरी, गोगे पहलवान, दीनानाथ गुप्ता, ¨रकू भट्ट, सुनील भट्ट, विजय बहादुर यादव, नेहरू चौधरी आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ बूथ कार्यकर्ताओं का किया गया अभिनंदन
डुमरियागंज : गुरुवार को सेक्टर सेहरी के विभिन्न बूथों के वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के जरिये अभिनंदन किया गया। इस बीच कमल मोटर साइकिल यात्रा की सफलता पर भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से इसकी तैयारी में जुट जाने हेतु आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सेहरी के बूथ से हुई। जहां पर राजकुमार प्रजापति व चंद्रपाल वर्मा को पार्टी द्वारा प्रदत्त कमल फूल का गमछा भेंट कर उन्हें पार्टी की रीढ़ बताते हुए अभिनंदन किया। इसी कड़ी में सेखुइ ताज के बूथ धर्मपुर-धौरहरा के तथा बायताल भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने कहा पुराने समर्पित कार्यकताओं के परिश्रम व त्याग तथा युवाओं की सक्रियता के बल पर पार्टी का पीएम तथा सीएम आज केंद्र व प्रदेश में हैं। कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व कमल बाइक यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया। डुमरियागंज मंडल अध्यक्ष रमेश पाण्डेय, पप्पू मिश्र, संतोष अग्रहरि, प्रवीण पाण्डेय, राम उजागिर, जमुना पासवान, राजकुमार, नंद किशोर आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में गुरुवार को सेक्टर बयारा में बूथ पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। संबोधन में मधुसूदन ने कहा कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है। रमेश चंद्र पाण्डेय, कन्हैया गुप्ता, राजू कसौधन, राम उजागिर, विजय गुप्ता, संतोष अग्रहरि, उमा शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।