Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के सम्मान से पार्टी है आगे

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 से 15 नवम्बर तक बूथ समिति का अभिवादन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत बूथ स्तर सर लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता बूथों के गांव में जाकर बूथ समिति के 21 सदस्यों के घरों पर जाकर पटका(गमछा) प्रदान कर सम्मानित कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:43 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के सम्मान से पार्टी है आगे
कार्यकर्ताओं के सम्मान से पार्टी है आगे

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 से 15 नवम्बर तक बूथ समिति का अभिवादन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत बूथ स्तर सर लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता बूथों के गांव में जाकर बूथ समिति के 21 सदस्यों के घरों पर जाकर पटका(गमछा) प्रदान कर सम्मानित कर रहे हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को भाजपा बर्डपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ समिति के लोगों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया गया। बर्डपुर मंडल के बूथ संख्या 59 पर भाजपा नेत्री व जिला संयोजिका बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राजकुमारी पाण्डेय के नेतृत्व में हथिहवा बूथ के चैनपुर गांव में कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, मुन्नी देवी, सबलू साहनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही क्षेत्र के सूर्यकुड़िया में अजय उपाध्याय, मधुबेनिया में अर¨वद उपाध्याय, धर्मपुर में श्यामप्रकाश जायसवाल, अन्नू चौधरी, ककरहवा में ओमप्रकाश यादव, अम्बरीष जायसवाल, महापाली में दीपेंद्र चौधरी, मोहनाजोत में सतीश जायसवाल, कमलेश कुमार, नोनाहवा में अमित उपाध्याय, पारस बेलहरी में सुरेंद्र यादव, झांगटी में हरिशंकर तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.