मस्त राम अध्यक्ष व सुरेश पाण्डेय चुने गए मंत्री
ब्लाक कार्यकारिणाी का चुनाव कराया गया
सिद्धार्थनगर : मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शैक्षणिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं एवं विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सृजन करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी के दौरान ब्लाक कार्यकारिणी को लेकर चुनाव भी कराया गया। सबसे गहमागहमी मंत्री पर रही, जहां चुनाव कराने की नौबत आ गई। प्रक्रिया पूर्ण हुई तो मस्त राम चौधरी एक बार फिर निíवरोध अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर सुरेश चंद्र पाण्डेय व कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद चौधरी चुने गए।
दिन में दो बजे शुरू हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के जिला मंत्री अयोध्या प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय होना पड़ेगा। यदि संगठन मजबूती होगा, तो शिक्षकों की समस्याओं का निदान भी संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी लोगों से विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सृजित कराने पर विशेष बल दिया। अंतिम चरण में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव पर्यवेक्षक हरि राम विश्वकर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर निíवरोध निर्वाचन हुआ, जबकि मंत्री पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। इसके बाद इस पर चुनाव कराना पड़ा। मतदान के बाद परिणाम की घोषणा हुई तो सुरेश पाण्डेय 49 मत पाकर निर्वाचित हुए। इनके प्रतिद्वंदी काजी तालिब हुसैन को मात्र 22 मतों से संतोष करना पड़ा। बाद में सभी पदाधिकारियों को अयोध्या प्रसाद द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आरिफ उस्मानी, अभिषेक कुमार, बाबूराम, सुहेल अहमद, नितिन कुमार, अनिल कुमार चौबे, नसीम अहमद, मिर्जा महबूब हसन, चंद्रभूषण पाण्डेय, हिमांशु, चुल्ही प्रसाद, मो. हसन, सुखई प्रसाद, धर्मराज दुबे, सलीम अहमद, रिषभ कुमार, सुरेन्द्र मिश्रा, राजू, अमित कुमार, रहीमुन्निसां, अभिषेक कुमार, अजीजुर्रहमान, मो. नदीम, अलीम फारूकी, जियाफत हुसैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।