फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहना खास के टोला साधुनगर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई है। उसका शव सहजन के पेड़ की डाल पर बने फंदे से लटका मिला
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहना खास के टोला साधुनगर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई है। उसका शव सहजन के पेड़ की डाल पर बने फंदे से लटका मिला है। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के भड़ेहर ग्रांट के टोला हनुमानगढ़ी निवासी शत्रुघ्न प्रसाद ने आरोप लगाया कि पांच वर्ष पूर्व पुत्री सुशीला का विवाह गोविद के साथ की थी। शादी के बाद से दहेज के पुत्री का उत्पीड़न किया जाता रहा। वह चार माह की गर्भवती थी। सुबह गांव वालों ने खबर दी कि ससुराल के लोगों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी है। सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। तीन लोगों को नामजद किया है। कार्रवाई की जा रही है।