Move to Jagran APP

जानकारी से मिल सकता है कानूनी लाभ : सिविल जज

सिद्धार्थनगर : गुरुवार को विकास खंड भनवापुर अन्तर्गत हसुड़ी औसानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) के अधिकारों को बताने के साथ ही लोगों को उनके मूल अधिकारों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:05 PM (IST)
जानकारी से मिल सकता है 
कानूनी लाभ : सिविल जज
जानकारी से मिल सकता है कानूनी लाभ : सिविल जज

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

गुरुवार को विकास खंड भनवापुर अन्तर्गत हसुड़ी औसानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) के अधिकारों को बताने के साथ ही लोगों को उनके मूल अधिकारों की जानकारी दी गई।

अध्यक्षीय संबोधन में सिविल जज जूडि विवेक कुमार ने कहा कि ट्रांसजेंडर भी आम लोगों की तरह ही होते हैं। इन्हें भी संविधान के सारे अधिकार प्राप्त हैं। हम लोगों की तरह इन्हें भी ईश्वर द्वारा ही यहां भेजा गया है, इसलिए उन्हें हेय ²ष्टि से न देखा जाए। संविधान के अनुच्छेद 14 से 36 तक में लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान, पूजा-पाठ, शिक्षा, बोलने आदि का अधिकार प्राप्त है, इसे छीना नहीं जा सकता है। यही सारे अधिकार ट्रांसजेंडरों को भी सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के अनुसार मिल चुके हैं।

तहसीलदार शिवमूर्ति ¨सह ने कहा कि न्याय चला निर्धन के द्वार के तहत इस शिविर का आयोजन कराया गया है। जिसका उद्देश्य लोगों को कानून से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराना है। तहसील कार्यालय भी अब हाईटेक हो रहे हैं। खसरा, खतौनी से लेकर नक्शा आदि सब कुछ ऑनलाइन व्यवस्था हो रही है। परिसर में विधिक सेवा प्रदान करने हेतु कार्यालय बना है, जहां निश्शुल्क सेवा दी जाती है।

संचालन रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। अधिवक्ता रामकृष्ण मिश्र, विनोद द्विवेदी, एडीओ वीरेंद्र ¨सह, मुख्तार अली, प्रधान दिलीप त्रिपाठी, दीपक, रामपूजन, गंगोत्री प्रसाद, रामदीन, गनेशी, रामफेर, रामयश, मनोज, रामकृपाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत पौधरोपण के अन्तर्गत 200 पौधे भी लगाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.