Move to Jagran APP

गेहूं कटाई के बाद बढ़ गए भूमि विवाद

्रगांवों में खेती-किसानी का काम नहीं के बराबर है। गेहूं की कटाई समाप्त हो चुकी है। कुछ लोगों ने खेत की जुताई शुरू कर दी है। मेड़ तोड़ने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। भारी संख्या में प्रवासी भी गांव में पहुंच चुके हैं। अब छोटी-छोटी बातों पर झिक-झिक शुरू हो जा रही

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:43 PM (IST)
गेहूं कटाई के बाद बढ़ गए भूमि विवाद
गेहूं कटाई के बाद बढ़ गए भूमि विवाद

सिद्धार्थनगर : गांवों में खेती-किसानी का काम नहीं के बराबर है। गेहूं की कटाई समाप्त हो चुकी है। कुछ लोगों ने खेत की जुताई शुरू कर दी है। मेड़ तोड़ने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। भारी संख्या में प्रवासी भी गांव में पहुंच चुके हैं। अब छोटी-छोटी बातों पर झिक-झिक शुरू हो जा रही है। रोजाना भूमि संबंधित विवाद पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। दो माह के भीतर भूमि से संबंधित मामलों में 152 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

loksabha election banner

..

केस एक

22 मई को चिल्हिया थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। दोनों के बीच पैतृक संपति व भूमि के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपितों का नाम ग्राम पकड़ी निवासी अनुराग व दिलीप कुमार है। पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया था।

..

केस दो

20 मई को मोहाना थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। यह लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन कर भूमि के बटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। इनमें दो लोग बाहर से आए है। आरोपितों का नाम ग्राम शिवपतिनगर के टोला मोहाना निवासी रामशंकर यादव, मोहम्मद इमरान, एजाज खान, सादाब अहमद, अब्दुल रहीम है।

..

केस तीन

27 अप्रैल को ढेबरूआ पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। यह लोग भूमि से संबंधित मामलों को लेकर विवाद कर रहे थे। इनमें दो लोग मुंबई से लौट कर गांव आए हैं। आरोपितों का नाम फिरोज अहमद, आरिफ, दीपक, श्रवण गौतम, जमाल, अर्जुन है।

..

हाल के दिनों में पुलिस के पास भूमि संबंधित विवाद के मामले आए हैं। राजस्व विभाग के सहयोग से इन विवादों का निस्तारण किया जा रहा है। पुलिस इन लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर रही है। दोबारा विवाद करने पर पहले की कार्रवाई को समायोजित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विजय ढुल

पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.