लक्ष्मी पूजा को लेकर दिखा उत्साह
दीपावली पर्व पर पंडालों में स्थापित की गई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के लिए दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह-शाम उमड़ रही है। अंतिम दिनों में पूजन-अर्चन हेतु भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। भक्तों गीतों की गूंज भी माहौल को भक्ति मय बनाए हुए
सिद्धार्थनगर :
दीपावली पर्व पर पंडालों में स्थापित की गई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के लिए दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह-शाम उमड़ रही है। अंतिम दिनों में पूजन-अर्चन हेतु भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। भक्तों गीतों की गूंज भी माहौल को भक्ति मय बनाए हुए है।
इटवा कस्बा सहित चौखड़िया, अमौना, महादेव घुरऊ, संग्रामपुर, सेमरी, जिगना, कटेश्वरनाथ, ऊंचडीह, रगड़गंज, बढ़या आदि क्षेत्रों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं दीपावली पर्व से दो दिन पहले स्थापित हो चुकी है। सुबह-शाम पूजन-अर्चन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रहती है। पूरा पंडाल सुगंधित हो उठता है। देर रात तक भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।
बढ़या प्रतिनिधि के अनुसार बढ़या, कनकटी, बेलवा, मिठौवा, रतनपुर, कठेला चौराहे पर लक्ष्मी पूजा की रौनक शबाब पर है। हर तरफ इसी की धूम छाई हुई है। कुछ जगहों पर आज हवन कार्यक्रम पूरे धार्मिक परंपरा के बीच संपन्न कराया गया। यहां विसर्जन बुधवार को परंपरागत तरीके से होगा। मिश्रौलिया में श्याम सुंदर प्रजापति, दुर्गेश पाण्डेय, तीरथ विश्वकर्मा, अमरेश पाण्डेय, जगदम्बा, बेचन प्रजापति, राजेश, गोपाल पाण्डेय आदि सदस्यों की भूमिका सक्रिय नजर आई।