स्थापित होंगी 323 लक्ष्मी प्रतिमाएं, चार दिन होगा विसर्जन
दीपावली व लक्ष्मी पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने सुरक्षा का खाका खींच दिया गया है। टीमें गठित कर दी गई है। सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीओ को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जिले में 323 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी
सिद्धार्थनगर : दीपावली व लक्ष्मी पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने सुरक्षा का खाका खींच दिया गया है। टीमें गठित कर दी गई है। सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीओ को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जिले में 323 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। वर्ष 2017 में 325 प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इटवा क्षेत्र में दो प्रतिमाएं कम स्थापित की जाएगी। चार दिनों तक विसर्जन होगा।
प्रशासन ने टीम का गठन किया हैं। इसमें तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को तैनाती दी है। यह टीम पांच से नौ नवंबर तक क्षेत्र का भ्रमण करेगी। कुछ स्थानों पर दस व 11 नवंबर को भी विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में तैनात टीम सक्रिय रहेगी। पटाखा बजाने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किया गया है। सड़क व आबादी के बीच पटाखा जलाने से परहेज किया जाए। प्रशासन ने भारी व तेज आवाज वाले पटाखा बेचना वर्जित किया है। सर्वाधिक लक्ष्मी प्रतिमाएं बांसी कोतवाली क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी। सबसे कम प्रतिमा कपिलवस्तु व भवानीगंज में बैठेगी।
..
थानावार स्थापित होंगी मूर्तियां
..
थाना संख्या थाना संख्या
सदर 27 उस्का बाजार 22
मोहाना 12 लोटन 7
कपिलवस्तु 3 शोहरतगढ़ 16
चिल्हिया 8 ढेबरूआ 9
बांसी 47 खेसरहा 23
जोगिया 3 इटवा 46
मिश्रौलिया 29 गोल्हौरा 27
डुमरियागंज 21 भवानीगंज 3
त्रिलोकपुर 7 पथरा बाजार 9
..
पूजा समितियों की भी दी जाएंगी जिम्मेदारी
पुलिस ने पूजा समितियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी है। प्रत्येक थाना क्षेत्रों में क्लस्टर टीम का गठन किया गया है। बीट सिपाही अपने क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं पर निगाह रखेंगे। इनका सहयोग पूजा समिति के पदाधिकारी करेंगे। रात को पंडाल में पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में समिति के लोग अधिकारियों के साथ बीट सिपाही को भी सूचित करेंगे।
..
दीपावली व लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। सभी थानों को दिशानिर्देश जारी किया गया है। प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त टीम गठित की गई है। इन टीमों को थाना क्षेत्र आवंटित किया जाएगा। थाना क्षेत्रों में बीट सिपाहियों की क्लस्टर टीम भी बनाई गई है।
डा. धर्मवीर ¨सह
एसपी