पंजीकरण सनई के नाम से और तौल कोड़रा में
सरकार द्वारा किसानों के गेंहू का समर्थन मूल्य 1840 व 20 रुपया ढुलाई तय किया है। जगह-जगह क्रय केंद्र बनाया गया है। बावजूद किसानों का उत्पाद नहीं बिक पा रहा है। बिचौलियों औने पौने दामों पर गेहूं खरीद रहे हैं। किसान चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम पंचायत कोड़रा ग्रांट के टोला टिकरिया के बगीचे में पिछले दस दिनों से गेहूं खरीदा जा रहा
सिद्धार्थनगर : सरकार द्वारा किसानों के गेंहू का समर्थन मूल्य 1840 व 20 रुपया ढुलाई तय किया है। जगह-जगह क्रय केंद्र बनाया गया है। बावजूद किसानों का उत्पाद नहीं बिक पा रहा है। बिचौलियों औने पौने दामों पर गेहूं खरीद रहे हैं। किसान चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम पंचायत कोड़रा ग्रांट के टोला टिकरिया के बगीचे में पिछले दस दिनों से गेहूं खरीदा जा रहा है।
क्रय केंद्रों की बदहाली का आलम यह है कि सनई चौराहे पर खोलने के नाम पर चल रहे क्रयकेंद्र के नाम पर कोड़रा में गेंहू क्रय किया जा रहा है। वह भी 1500 से लेकर 1600 रुपये प्रति कुंतल की दर से। किसान हाफिज, इस्माइल, इब्राहिम, बुझारत, सुखदेव, मंगरे, मुक्तनाथ, मंशाराम, अदालत, हरिश्चंद्र ने बताया कि हम अपना गेंहू सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचना चाहते हैं। लेकिन केंद्रों पर तैनात कर्मचारी बेवजह परेशान करते हैं। इतना नियम कानून बता देते हैं कि वह दोबारा केंद्र पर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाते हैं। एडीओ सहकारिता नौगढ़ राजेश सिंह ने बताया कि जहां के लिए केंद्र का पंजीकरण हुआ है गेंहू वही पर तौल होनी चाहिए। पता करते हैं अगर बिना अनुमति के किसानों का गेंहू क्रय किया जा रहा हैं तो कार्रवाई की जाएगी।