खादी वस्तुएं देश सहित विदेश में भी हुई ब्रांड: विधायक
सदर तहसील प्रांगण में खादी ग्रामोद्योग के प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर विधायक श्याम धनी राही ने शनिवार को किया। कहा कि इस प्रदर्शनी में लोगों को स्वदेशी वस्तुएं मिलेंगी वह भी छूट के साथ। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, स्वदेशी पर विशेष अभियान के द्वारा प्रचार प्रसार कर रही है। इस लिए इस प्रदर्शनी का लाभ सबको लेना चाहिए।
सिद्धार्थनगर : सदर तहसील प्रांगण में खादी ग्रामोद्योग के प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर विधायक श्याम धनी राही ने शनिवार को किया। कहा कि इस प्रदर्शनी में लोगों को स्वदेशी वस्तुएं मिलेंगी वह भी छूट के साथ। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, स्वदेशी पर विशेष अभियान के द्वारा प्रचार प्रसार कर रही है। इस लिए इस प्रदर्शनी का लाभ सबको लेना चाहिए।
सदर विधायक ने प्रदर्शनी में लगे सभी प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया। तहसील प्रांगण में पूरे ग्यारह दिनों तक खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां फाजिलनगर, कुशीनगर द्वारा नौगढ़ तहसील परिसर में खादी उत्पादों के प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि खादी के उत्पाद आजादी एवं हमारी अस्मिता के प्रतीक है।खादी ग्रामोद्योग के उत्पादन से हमें शुद्ध सूती वस्त्र मिलता है। देवरिया के सांसद कलराज मिश्र के प्रतिनिधि दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि अब खादी के उत्पाद ब्रांड बन चुके हैं। जिस पर लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। आयोजक खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां फाजिलनगर, कुशीनगर के मंत्री पंकज पांडेय ने कहा कि यहां पर यह प्रदर्शनी 24 नवंबर से लेकर पांच दिसंबर तक चलेगी। इसमें देवरिया, गोंडा, बाराबंकी, जम्मू और कश्मीर के उच्च किस्म के शाल, स्वेटर, चादर के अलावा आंवला के उत्पाद, आयुर्वेदिक औषधि, चमड़े के जूता चप्पल, लकड़ी के सामान सहित तमाम घरेलू सामान उचित मूल्य पर मिल रहे हैं। इस अवसर पर यशवंत श्रीवास्तव, कौशल किशोर मिश्र, ईश्वर दयाल, अम्बुज श्रीवास्तव, संजय यादव, अनिल कुमार, विशाल गुप्ता, सागर, विजय पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।