विकास की ओर धर्म हमें करता है अग्रसर
जीवन का मुख्य उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है। हमें इसका पता होना ही चाहिए। धर्म के बल बूते ही हम विकास की ओर अग्रसर होते हैं। और इसकी रक्षा से ही हमारी रक्षा होती है
सिद्धार्थनगर : जीवन का मुख्य उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है। हमें इसका पता होना ही चाहिए। धर्म के बल बूते ही हम विकास की ओर अग्रसर होते हैं। और इसकी रक्षा से ही हमारी रक्षा होती है।
उक्त बातें रूद्रपुर में चल रहे भागवत कथा की पूर्णाहुति के दौरान शनिवार को प्रवचन करते कथा व्यास पं कमलेश शुक्ल ने कहीं। गांव मे स्थित करीब पांच सौ वर्ष पुराने मां काली मंदिर पर जन कल्याण के लिए पांच अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ इसका आयोजन किया गया था। प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंच कथा का बडे़ मनोयोग से रसपान करते रहे। रामनवमी के दिन कथा के समापन पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आहुति डाली। नौ दिनों तक चले कथा में दोपहर बाद से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। पंडित जनार्दन शुक्ल, सच्चिदानंद, प्रकाश, मनीष, प्रेमनारायण व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।