विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सांसद जगदम्बिका पाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
सिद्धार्थनगर : कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सांसद जगदम्बिका पाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
महायज्ञ स्थल सीधेस्वेर नाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए मोहाना नदी के तट पर जल भरा। विद्वान पंडित बाबा राम लला द्वारा मंत्रोच्चार के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जल भरकर सभी लोग पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचें। विष्णु भगवान की जय, बजरंग बली को जय हर-हर महादेव के गगन भेदी नारे लगाते रहे। सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव, अरविन्द उपाध्याय, हरीश चंद्र अग्रहरि, सुधीर शुक्ल, विनीता यादव, राम सागर चौधरी, अमित उपाध्याय, मनोज चौबे, श्रवण कुमार मोदनवाल, सन्दीप कुमार, बलराम जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल, लालजी जायसवाल, रेखा चौरसिया, सरिता यादव, मुंन्नी देवी, राजकुमारी पांडेय, राजकुमार सहित हजारो की संख्या में लोग शामिल रहे।