विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में बिकेगी सिद्धार्थनगर के काला नमक से बनी कुकीज, ट्रेड शो में लगे हैं छह स्टॉल

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 09:28 PM (IST)

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो नोएडा में काला नमक चावल के आटे से बनी कुकीज की मांग बढ़ रही है, जिसके ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. काला नमक चावल कुकीज की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग।

  2. जर्मनी और फ्रांस के साथ निर्यात हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर।

  3. सिद्धार्थनगर के छह काला नमक स्टाल यूपी ट्रेड शो में।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो नोएडा में काला नमक चावल और इससे बने उत्पादों का स्टाल लगा है। विदेशी निर्यातक इसे संज्ञान में ले चुके हैं। काला नमक चावल के आटे से बने कुकीज की डिमांड बढ़ रही है। जर्मनी और फ्रांस के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने इसके लिए सिद्धार्थनगर के बुद्धा डिलाइट्स के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया है।

रविवार की रात दोनों पक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें उद्योग विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। वर्ष 2025 के ट्रेड शो में काला नमक चावल के आटे से बने उत्पाद के निर्यात के लिए आठ देशों के व्यवसायियों के साथ एमओयू हुआ था। इन देशों में कुकीज का निर्यात किया जा रहा है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक नोएडा में हो रहा है। इस ट्रेड शो में 25 देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। प्रदेश के ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) और ओडीओसी (एक जनपद एक व्यंजन) से संबंधित उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए हैं।

सिद्धार्थनगर से काला नमक से संबंधित कुल छह स्टाल लगे हैं, जिनमें चावल के आटे से बने कुकीज, ब्रेड, क्रीमरोल आदि उत्पाद शामिल हैं। इसमें प्रदेश के उत्पाद, ओडीओपी में चयनित उत्पाद, निर्यात, नवाचार और संस्कृति से संबंधित स्टाल भी लगाए गए हैं। वर्ष 2025 के संस्करण में 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

बुद्धा डिलाइट्स ने आठ देशों के उद्यमियों से एमओयू भी किया था, जिसके तहत उनके आर्डर पर काला नमक चावल के आटे से बने कुकीज और अन्य उत्पाद इन देशों में निर्यात किए गए थे। इसके अलावा, सुजाता काला नमक प्रोडेक्ट ने भी प्रतिभाग करने की सहमति दी है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में काला नमक और इससे संबंधित उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। काला नमक के उत्पाद के संबंध में विदेश से आए कंपनी के प्रतिनिधि एमओयू कर रहे हैं। काला नमक के चावल के आटे से बने कुकीज के निर्यात पर दो देशों से वार्ता अंतिम चरण में है। -शिवशंकर कुमार, उपायुक्त उद्योग।