संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण
संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल बृज किशोर पाठक ने मंगलवार को डुमरियागंज विकास खंड में आयोजन हुआ
सिद्धार्थनगर :संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल बृज किशोर पाठक ने मंगलवार को डुमरियागंज विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कादिराबाद में निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों का जायजा लिया।
दोपहर करीब दो बजे गांव में पहुंचे आयुक्त ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय पर बैठक करते हुए वहां मौजूद स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से रूबरू हुए। उनके संचालन की स्थिति एवं प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सरकार को योजनाओं के बारे में पूछताछ की। समूह से योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करने पर जोर दिया। कहा कि समूह के जरिये लोग स्वावलंबी हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की स्थिति को देखा। प्रधान की तरफ से मलिक फुजैल अहमद ने जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि स्कूल की स्थिति बड़ी अच्छी है लेकिन आगे भी इसकी स्थिति ऐसी बनी रहे, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।संयुक्त विकास आयुक्त के साथ आए परियोजना निदेशक संत कुमार व उपयुक्त एनआरएलएम भी मौजूद रहे।