कंबाइन की चपेट में आने से मासूम की मौत
खेसरहा थाना के ग्राम पंचायत भलुहा में धान की फसल काट रही कंबाइन मशीन की चपेट में आने से चंद्रभान के ढ़ाई वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ कल्लू की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।
सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना के ग्राम पंचायत भलुहा में धान की फसल काट रही कंबाइन मशीन की चपेट में आने से चंद्रभान के ढ़ाई वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ कल्लू की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।
कुर्थिया निवासी सदावृक्ष उर्फ गुड्डू की कंबाइन (हार्वेस्टर) गांव में रविवार को धान की कटाई कर रही थी। आदित्य उर्फ कल्लू के स्वजन भी उसी कंबाइन से अपने फसल की कटाई करवाने खेत में गए थे। स्वजनों के साथ कल्लू भी मां के साथ खेत में चला गया और मशीन की चपेट में आ गया। एसओ खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह व कुर्थिया चौकी प्रभारी राजेश तिवारी कंबाइन को सीज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी की तो कार्रवाई की जाएगी।