पति गए प्रयागराज, पत्नी ने दी अपहरण की तहरीर
कोतवाली व बाजार जोगिया निवासी महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उनके पति का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। उनकी आखिरी लोकेशन थाना उसका बाजार के पकड़ी चौराहे पर मिली थी। मोबाइल स्विच आफ है।
सिद्धार्थनगर : कोतवाली व बाजार जोगिया निवासी महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उनके पति का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। उनकी आखिरी लोकेशन थाना उसका बाजार के पकड़ी चौराहे पर मिली थी। मोबाइल स्विच आफ है। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन प्रयागराज का मिला। साथ में मौजूद दूसरे नंबर की खोज करने के बाद पति से वार्ता हुई।
पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति कपिलमुनि कचहरी के टाइपिस्ट हैं। शुक्रवार शाम के बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। कुछ लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया है कि वह पकड़ी चौराहे पर खड़े थे। एक चार पहिया वाहन में कुछ लोग जबरन बैठा कर ले गए हैं। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। कपिलमुनि के भाई ने बताया है कि वह सुबह तक घर पहुंच जाएंगे।