दहेज हत्या में पति व देवर गिरफ्तार
खेसरहा थाना के कुर्थिया चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम मसैचा में रविवार शाम को गांव के पोखरे में मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पति व देवर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मायके पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर दर्ज दहेज हत्या के मामले में की है।
सिद्धार्थनगर: खेसरहा थाना के कुर्थिया चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम मसैचा में रविवार शाम को गांव के पोखरे में मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पति व देवर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मायके पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर दर्ज दहेज हत्या के मामले में की है।
28 वर्षीया विवाहिता आबिदा पत्नी सद्दाम का शव पोखरे में उतराता मिला था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भावपुर निवासी मृतका के स्वजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग तथा बच्चा न होने पर मारने पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार तिवारी मुख्य आरक्षी रमेश यादव द्वारा पति सद्दाम तथा देवर अकरम हुसैन को मसैचा चौराहे से गिरफ्तार किया।