आग से मकान व गेहूं की फसल जली
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के एनएच 730 पर औदही कलामोड़ पर मंगलवार को बाइक-स्कार्पियों के टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मनिकौरा निवासी 19 वर्षीय युवक सहरोज पुत्र अकबाल को स्कार्पियो चालक ने करीब डेढ़ किमी तक घसीटा। मेडिकल कालेज में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिद्धार्थनगर : जनपद में मंगलवार को तीन स्थानों पर आग लगने की घटना हुई। फूस का मकान समेत गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग की घटना पर काबू पाया जा सका।
पहली घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के तुरसिया व संथवा हुई। यहां अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन फूस व एक खपरैल का मकान जल कर राख हो गया।
सथवा निवासी निरहु व रमजान के फूस के मकान में आग लगने से घर में रखा सब सामान जल कर राख हो गया। तुरसिया में हीरा लाल, पारस, लाल जी के मकान में आग लगने से नकदी, गेहूं, चावल, कपड़ा जल कर राख हो गया। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए। गोल्हौरा थाना अन्तर्गत गौरा बाजार के सेहरी गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। राम लौट उपाध्याय के खेत में आग लगी , कुछ ही देर में पास में स्थित हरीश उपाध्याय, महेश उपाध्याय, शिव मौर्य आदि की फसल को अपने लपेटे में ले लिया।
बाइक सवार को स्कार्पियो ने डेढ़ किमी तक घसीटा
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के एनएच 730 पर औदही कलामोड़ पर मंगलवार को बाइक-स्कार्पियों के टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मनिकौरा निवासी 19 वर्षीय युवक सहरोज पुत्र अकबाल को स्कार्पियो चालक ने करीब डेढ़ किमी तक घसीटा। मेडिकल कालेज में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने स्कार्पियो चालक को भी बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
युवक गांव के एक व्यक्ति का गैस सिलेंडर भरवाने मनिकौरा गया था।वह लौटकर बोहली आ रहा था। वह औदही कलां मोड़ पर पहुंचा था कि पूरब दिशा से आ रहे स्कार्पियो से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने के बाद सहरोज को बाइक सहित स्कार्पियो ने डेढ़ किमी तक घसीटते हुए तुलसियापुर चौराहे तक ले गया। लोगों ने किसी प्रकार उसे रोका। स्कार्पियो चालक अब्दुल सलाम उम्र 48 वर्ष निवासी बगुलहवा थाना गोल्हौरा को लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।