होली आई, होली आई, होली आई रे..
प्यारमोहब्बत रंगों का त्योहार गुरुवार को है। इसे लेकर युवाओं में खुमारी एक दिन पहले ही चढ़ने लगी है। होली के दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। इसलिए यह पर्व सबसे खास माना जाता है
सिद्धार्थनगर: प्यार,मोहब्बत रंगों का त्योहार गुरुवार को है। इसे लेकर युवाओं में खुमारी एक दिन पहले ही चढ़ने लगी है। होली के दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। इसलिए यह पर्व सबसे खास माना जाता है। बकायदा गुलाल-अबीर उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते हैं। यही नहीं घर-घर जाकर गुझिया आदि खाकर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। त्योहार में कई स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होकर पर्व का आनंद उठाते हैं। सुबह से ही गुलाल-अबीर के साथ होली हुड़दंग शुरू हो जाएगा। रंग में कोई भंग न डाल दे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कमर कस लिया है। पुलिस की ड्यूटी जगह-जगह लगाई गई है, जो अराजकतत्वों पर लगातार निगाह बनाये रखेंगे।
.....
आपस में मिल-जुलकर मानते हैं पर्व
होली हिदू ही नहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी मनाते हैं। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाते हैं। यह तथागत की धरती की देन है कि इस बीच कोई अभी तक कोई विवाद या अन्य प्रकरण नहीं हुए।