लोगों को दें स्वच्छता अभियान की जानकारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को विभागीय जानकारी से अवगत कराया गया। गर्भवती महिलाओं के देखभाल करने सहित अन्य जानकारी दी गई
सिद्धार्थनगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को विभागीय जानकारी से अवगत कराया गया। गर्भवती महिलाओं के देखभाल करने सहित अन्य जानकारी दी गई। स्वच्छता अपनाकर रोग भगाने के बारे में लोगों को जागरुक करने को भी कहा गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुबोध चन्द्रा ने कहा की अन्य अस्पताल में होने वाले प्रसव की जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी जानकारी सभी आशा कार्यकत्रियों को उपलब्ध करना होगा। आशा अपने गांव की गर्भवती महिलाओं की सबसे अधिक देखभाल करें। गर्भवती महिलाओं की होने वाली डिलवरी सरकारी अस्पताल में ही कराई जाए। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ प्रसूता को दिया जा सके। जिस अस्पताल में प्रसव हो रहा है, उस अस्पताल का नाम भी आशाओं को लिखना होगा। पीएचसी पर सम्बंधित कर्मचारियों को रिपोर्ट देनी होगी। कहा कि टीकाकरण करने के लिए प्रेरित करें और बच्चा पैदा होते ही उसकी वजन कराएं। ढाई किलो के कम वजन वाले बच्चे की भी रिपोर्ट एएनएम को दिया जाए। स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करें। हाथ धोना, उनमें साबुन लगाना, झाग बनाना और फिर से धोने जितना आसान नहीं है। अच्छी हाथ स्वच्छता काफी हद तक हानिकारक बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं के फैलाव को कम कर सकती है। सफाई न होने से डायरिया, उल्टी और अन्य हानिकारक संक्रमण का कारण है। इस अवसर पर लिपिक संजीव श्रीवास्तव, वीसीपीएम राजकुमार सहित तमाम आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।