दो दिन से पूर्व प्रधान पति लापता, हाईवे जाम
सिद्धार्थनगर : दो दिनों से गायब पूर्व प्रधान पति का कोई लोकेशन नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने बुधव
सिद्धार्थनगर : दो दिनों से गायब पूर्व प्रधान पति का कोई लोकेशन नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को ढेबरूआ थाना के सामने बस्ती हाइवे जाम कर दिया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। एसओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
पूर्व प्रधान पति राजेश चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी ने आरोप लगाया कि उसके पिता 21 मई की सुबह साढ़े सात बजे बाइक से निकले थे। पड़ोस के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के पास बकाया धनराशि लेने की बात कहा था। व्यक्ति के ऊपर आठ लाख रुपये का बकाया रहा। उसने पांच लाख रुपये देने के लिये बुलाया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। आखिरी बार घरुआर गांव के पास एक कारीगर ने राजेश चौधरी को देखा था। उस समय बकाया रकम देने के लिए बुलाने वाला व्यक्ति भी साथ में मौजूद था। दोनों बढ़नी जाने की बात कर रहे थे। वहीं पर रकम देने की बात हुई थी। उसके बाद से पूर्व प्रधान पति लापता हो गए। मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत साधना चौधरी, सिद्धार्थ शंकर पाठक, सुनील अग्रहरि, अशोक पाठक, जयप्रकाश चौधरी, गौतम द्विवेदी, मुन्नू यादव, अनुज चौधरी, हरिराम, गोलू चौधरी, पशुपति, सुनील चौधरी, राजू गौतम आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसओ ढेबरूआ अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि नामजद दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।