हाथ धुलने का बताया तरीका, गिनाए फायदे
विश्व हैंडवाश डे के मौके पर सभी सरकारी संस्थानों में हाथ धुलाई के प्रतिकात्मक (डेमों) का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को हाथ धोने का तरीका बताकर इसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई। सिद्धार्थ विवि में हाथ धुलाई का आयोजन करने के साथ ही आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सिद्धार्थनगर: विश्व हैंडवाश डे के मौके पर सभी सरकारी संस्थानों में हाथ धुलाई के प्रतिकात्मक (डेमों) का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को हाथ धोने का तरीका बताकर इसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई। सिद्धार्थ विवि में हाथ धुलाई का आयोजन करने के साथ ही आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सुमन-के फार्मूला यानी हाथ धोने के छह चरण के बारे में जानकारी दी गई। आनलाइन प्रदर्शन सहायक आचार्य डा दिनेश प्रसाद एवं चिकित्सक डा अरुण द्विवेदी द्वारा किया गया। तीसरे चरण में आयोजित आनलाइन पोस्टर स्लोगन एवं कहानी-लेख प्रतियोगिता में विवि के छात्रों ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में हरेंद्र कुमार प्रथम, हर्षिता, द्वितीय, हर्ष श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में हर्ष श्रीवास्तव प्रथम अमित वर्मा द्वितीय हर्षिता को तृतीय स्थान मिले। कहानी-लेख प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम अमित वर्मा द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डा दीपक बाबू, दिनेशप्रसाद, डा प्रज्ञेस नाथ त्रिपाठी, डा संतोष सिंह, अंगद तिवारी, दुर्गा प्रसाद दीक्षित आदि मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में भी कर्मचारियों को हाथ धोने का तरीका बताने के साथ ही आए हुए मरीजों को इसके फायदे बताए गए। इस मौके पर अधीक्षक डा सुबोध चन्द्र ने कर्मचारियों को बताया कि मरीजों को छूने से पहले व बाद में हाथ धोने को आवश्यक बताया। साथ ही सभी मरीजों को हाथ धोने के तरीकों के बारे में जानकारी देने को प्रेरित किया। इस दौरान डा लोकनाथ यादव, डा यास्मीन , गीता सिंह, सुनीता सिंह, सतीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, मीना सिंह, आरती, शशि वर्मा, चंद्रकला, पंकज चौधरी, बृज बिहारी पांडेय आदि मौजूद रहे।