गुरुजी बतायेंगे खाद्य पदार्थ में मिलने वाले पोषक तत्व
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शासन ने सुध ली है। पोषण माह संचालित करने का निर्देश दिया है। अभियान का संचालन माह के अंत तक किया जायेगा। न्यूट्रिशियन, स्वास्थ्य, हाथ धुलने की विधि, स्वच्छ पेयजल का उपयोग आदि विषयों पर परिचर्चा की जायेगी।
सिद्धार्थनगर : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शासन ने सुध ली है। पोषण माह संचालित करने का निर्देश दिया है। अभियान का संचालन माह के अंत तक किया जायेगा। न्यूट्रिशियन, स्वास्थ्य, हाथ धुलने की विधि, स्वच्छ पेयजल का उपयोग आदि विषयों पर परिचर्चा की जायेगी।
निदेशक एमडीएम अब्दुल समद ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ने राष्ट्रीय पोषण माह संचालित करने के लिए निर्देशित किया है। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति इन कार्यक्रमों को आयोजित करेगी। राष्ट्रीय पोषण माह में बच्चों से परिचर्चा कराया जायेगा। जिसमें न्यूट्रिशियन विषय के संबंध में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। उन्हें यह भी बताया जायेगा कि कितना पोषक तत्व शरीर के लिए आवश्यक है। किस खाद्य पदार्थ में कौन का पोषक तत्व मिलता है। स्वस्थ शरीर के लिए क्या आवश्यक है। स्वास्थ्य संबंधित जांच कराई जाएगी। कुपोषित बच्चा मिलने पर तत्काल कार्यक्रम अधिकारी को सूचित किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। पानी को उबाल कर पीने के लिए भी बताया जायेगा।